कच्‍चा तेल हुआ 10 डॉलर सस्‍ता, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Webdunia
गुरुवार, 2 जून 2022 (09:20 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल का भाव 2 महीने के शीर्ष पर पहुंचने के बाद आज गुरुवार को करीब 10 डॉलर प्रति बैरल सस्‍ता हो गया है। इस बीच गुरुवार सुबह तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए भाव भी जारी कर दिए हैं। हालांकि आज भी तेल कंपनियों ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है।
 
वैश्विक बाजार में रूस के तेल पर प्रतिबंध की वजह से सप्‍लाई पर असर पड़ा जिससे ब्रेंट क्रूड के भाव बुधवार को 124 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए। बाद में ओपेक की ओर से आपूर्ति बढ़ाने और ग्‍लोबल इकॉनॉमी में तेल की खपत घटने की खबरों से कच्‍चे तेल का भाव टूट गया। आज सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 114 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया। हालांकि पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

TIME मैगजीन की 100 सर्वाधिक प्रभावशाली हस्तियों में साक्षी मलिक और आलिया भट्ट शामिल

सांसद रवि किशन की पत्नी होने का दावा करने वाली महिला के खिलाफ FIR

कांकेर के जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद अब पसरा है सन्नाटा

मुंबई में गर्मी ने बरपाया कहर, 14 साल में मंगलवार रहा अप्रैल का सबसे गर्म दिन

हार का डर? बिना लड़े ही चुनाव मैदान से हटे गुलाम नबी आजाद

जातिवाद से ऊपर उठकर विकासवाद की राह पर चल पड़ा है देश : मेनका गांधी

SpiceJet ने यात्रियों का सामान लिए बगैर ही भरी उड़ान, असुविधा के लिए Airline ने जताया खेद

पंजाब-हरियाणा में किसानों का रेल रोको आंदोलन, साथियों की रिहाई की मांग, कई रेलगाड़ियां प्रभावित

Lok Sabha Election : उत्तराखंड की इन 2 सीटों पर होगी कांटे की टक्‍कर, आसान नहीं होगी BJP के लिए जीत की राह

BSF ने जोधपुर में मार गिराया ड्रोन, जब्त की नशीले पदार्थों की खेप

अगला लेख