Hanuman Chalisa

सस्ता हुआ क्रूड, कम हो सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम

Webdunia
बुधवार, 31 मई 2023 (14:54 IST)
Petro Diesel price : अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में आई गिरावट की वजह से देश में लोग एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दाम कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। भले ही आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम कम नहीं किए हो लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों के दामों में जल्द ही कमी आएगी।
 
कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 77 डॉलर प्रति बैरल से गिरकर 73.81 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। वहीं, WTI क्रूड का भाव 69.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
 
ऐसे में माना जा रहा है कि देश में जल्द ही पेट्रोल डीजल के दाम कम हो सकते हैं। तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस के दाम भी तय करती है। ऐसे में LPG सिलेंडर के दाम भी तय हो सकते हैं।
 
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.03 रुपए और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में 1 लीटर के 106.31 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं जबकि डीजल 92.27 रुपए प्रति लीटर है। देश के अलग अलग शहरों में अलग अलग भाव की वजह राज्य और स्थानीय सरकार द्वारा वसूला जाने वाला टैक्स और उसे लाने ले जाने की लागत है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई किडनैपिंग कांड का सच, 17 बच्चों को बंधक बनाने और रोहित आर्य के एनकाउंटर की सनसनीखेज कहानी

CBSE Borad Exam Datesheet 2026 : सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा डेटशीट, जानिए क्या है तारीख

Jio यूजर्स को बड़ा तोहफा, 35100 की कीमत का Google AI Pro का एक्सेस मिलेगा फ्री

भारत के आगे फिर झुके Donald Trump, चाबहार पोर्ट पर दी 6 महीने की छूट

राहुल गांधी पर बरसे तेजप्रताप, कहा उन्हें छठ के बारे कुछ नहीं पता

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के किसान भाजपा वालों को दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, एक दिन के लिए पुलिस हटा लो, केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

बिहार में ताड़ी पर तकरार: क्‍या शराबबंदी कानून नीतीश कुमार के 'सुशासन' और NDA के लिए बनेगा चुनावी फांस?

जम्मू कश्मीर में 6 सालों में केवल 631 बाहरी लोगों ने खरीदी जमीन

सतना से भाजपा सांसद गणेश सिंह ने क्रेन ऑपरेटर को जड़ा तमाचा

अगला लेख