Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल 85 डॉलर के करीब, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

Webdunia
सोमवार, 21 अगस्त 2023 (10:18 IST)
Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल (Crude Oil) के भाव वैश्विक बाजार में एक बार फिर 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गए। घरेलू बाजार पर भी इसका असर दिख रहा है। सोमवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है। एक शहर में तो पेट्रोल के दाम 108 रुपए लीटर से भी ऊपर चले गए हैं। हालांकि देश के चारों महानगरों में आज भी कीमत नहीं बदली है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे गिरकर 96.65 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 25 पैसे गिरा और 89.80 रुपए लीटर पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे सस्‍ता होकर 96.47 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 10 पैसे गिरकर 89.91 रुपए लीटर बिक रहा है। राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल 5 पैसे महंगा हुआ और 108.48 रुपए लीटर रहा जबकि डीजल 5 पैसे चढ़कर 93.72 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में बदलाव दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 84.67 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी उछाल लेकर 81.23 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.80, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.51, जयपुर में पेट्रोल 108.48 और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख