Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल फिर हुआ 2.5 डॉलर महंगा, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल के दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : कच्चा तेल फिर हुआ 2.5 डॉलर महंगा, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल के दाम
, बुधवार, 8 फ़रवरी 2023 (09:09 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार उछाल जारी है और पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल के भाव करीब 2.5 डॉलर प्रति बैरल महंगे हुए हैं। इस बीच बुधवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है। कच्‍चा तेल महंगा होने के बावजूद यूपी से बिहार तक पेट्रोल-डीजल सस्‍ता हो गया है।
 
दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। कच्‍चे तेल की कीमतों में भी पिछले 24 घंटे में बड़ा उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब ढाई डॉलर चढ़कर 83.97 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी 3 डॉलर बढ़त के साथ 77.45 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76  रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64 पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.06 रुपए प्रति लीटर रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: गुलमर्ग में 13 इंच बर्फबारी, कई स्थानों पर बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड