Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : कच्चे के दामों में आ रही लगातार गिरावट, जानिए क्या हैं ईंधन के खुदरा दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : कच्चे के दामों में आ रही लगातार गिरावट, जानिए क्या हैं ईंधन के खुदरा दाम
, गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023 (09:30 IST)
नई दिल्‍ली। कच्‍चे तेल की कीमतों में वैश्विक बाजार में लगातार गिरावट आ रही है और इसका असर पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी नजर आ रहा है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बदलाव से कई शहरों में तेल के दाम घटे तो कुछ जगह बढ़े हैं हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में आज सुबह पेट्रोल के दाम 7 पैसे बढ़कर 96.65 रुपए लीटर हो गए जबकि डीजल 7 पैसे महंगा होकर 89.82 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 13 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.44 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 12 पैसे सस्‍ता होकर 89.64 रुपए लीटर पहुंच गया है। कच्चा तेल पिछले 24 घंटे में गिरकर 83.34 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी गिरावट के साथ 77.01 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64, पटना में पेट्रोल 107.62 और डीजल 94.39 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Budget 2022-23: महंगाई घटाने और नौकरियां बढ़ाने में सफल होगा बजट?