Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सस्ता हुआ क्रूड ऑइल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें सस्ता हुआ क्रूड ऑइल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
, शनिवार, 2 जुलाई 2022 (09:05 IST)
नई दिल्‍ली। तेल उत्‍पादक देशों के संगठन ओपेक ने सप्‍लाई बढ़ाने का संकेत दिया है, साथ ही वैश्विक इकॉनॉमी में मंदी आने की आशंका से ईंधन की खपत घटने का अनुमान है। इन कारणों की वजह से वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल का भाव गिरकर 111 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों ने इस बीच शनिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्‍ली में अब भी पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर बिक रहा है। सरकारी रिफाइनरी कंपनियों को रूस से सस्‍ता तेल मिल रहा है। यही कारण है कि 6 अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 प्रति लीटर के भाव रहे हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमरावती में गला काटकर ली उमेश की जान, कन्हैया लाल की तरह किया था नूपुर शर्मा का समर्थन