केवल 13 प्रतिशत मुसलमानों को पक्का देशभक्त मानते हैं हिंदू : सर्वे

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (12:14 IST)
नई दिल्ली। सीएसडीएस के एक ताजा सर्वे के अनुसार केवल 13 प्रतिशत हिंदू मुसलमानों को पक्का देशभक्त मानते हैं। वहीं 20 प्रतिशत हिंदू ईसाइयों को और 47 प्रतिशत सिखों को पक्का देशभक्त मानते हैं। हिंदुओं के उलट 77 प्रतिशत मुसलमान अपने समुदाय को पक्का देशभक्त मानते हैं।
 
सर्वे के अनुसार भारत में लोग दोस्ती भी धर्म देखकर ही करते हैं। सर्वे के अनुसार केवल 33 प्रतिशत हिंदुओं के घनिष्ठ दोस्तों में मुसलमान भी थे। करीब 91 प्रतिशत हिंदुओं के पक्के दोस्त उनके अपने समुदाय के ही थे। वहीं 74 प्रतिशत मुसलमानों के घनिष्ठ मित्रों में हिंदू थे। 95 प्रतिशत मुसलमानों के घनिष्ठ मित्र अपने समुदाय से ही थे।
 
सीएसडीएस अध्ययन में पाया कि ज्यादातर हिंदुओं और मुसलमानों ने अपने घनिष्ठ दोस्तों में अपने ही समुदाय के लोगों का नाम लिया। अध्ययन के अनुसार गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा में मुसलमान दूसरे समुदायों से अलग-थलग रहते हैं।
 
शोध के अनुसार केवल 13 प्रतिशत हिंदू मुसलमानों को पक्का देशभक्त मानते हैं। वहीं 20 प्रतिशत हिंदू ईसाइयों को और 47 प्रतिशत सिखों को पक्का देशभक्त मानते हैं। हिंदुओं के उलट 77 प्रतिशत मुसलमान अपने समुदाय को पक्का देशभक्त मानते हैं। वहीं केवल 26 प्रतिशत ईसाई मुसलमानों को पक्का देशभक्त मानते हैं। केवल 66 प्रतिशत सिख ही हिंदुओं को पक्का देशभक्त मानते हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

भारत की बहुआयामी प्रगति, समृद्धि और सम्मान के 11 वर्ष

CM मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई, जानिए कौन हैं उनकी होने वाली बहू

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

Gurjar Mahapanchayat : राजस्थान में फिर सुलगी आरक्षण की आग, महापंचायत के बाद लोगों ने रोकी ट्रेन, क्या थीं मांगें

Monsoon Update : क्या अगले 7 दिनों में देश के मौसम में होने वाला बड़ा बदलाव, IMD का अपडेट

अगला लेख