कश्मीर में दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, रेल सेवाएं स्थगित

सुरेश डुग्गर
जम्मू। अलकायदा से जुड़े आतंकी कमांडर जाकिर मूसा को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए जाने के बाद कश्मीर के कुछ हिस्सों में लागू कर्फ्यू दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। मूसा गुरुवार को पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया था। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर, कुलगाम और पुलवामा के कुछ हिस्सों में अभी भी कर्फ्यू जारी है।
 
उन्होंने बताया कि स्कूल और कॉलेज बंद हैं। घाटी में मोबाइल और इंटरनेट सेवा निलंबित हैं। बारामुल्ला-बनिहाल लाइन पर रेलसेवा भी बाधित है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में फिलहाल कर्फ्यू जारी रहेगा।   
 
अधिकारियों ने श्रीनगर में बताया कि नौहाटा, रैनावाड़ी, खान्यार, सफाकदल और एमआर गंज थाना क्षेत्रों में कड़े प्रतिबंध जारी हैं, जबकि मैसूमा और क्रालखुद इलाकों में आंशिक प्रतिबंध जारी हैं। सुरक्षा कारणों से लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी ट्रेन सेवाएं स्थगित रहीं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात कश्मीर घाटी में शनिवार को भी सभी ट्रेनों का परिचालन स्थगित करने का परामर्श मिला था।
                                                                                                                                       फाइल फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

हरदोई में अजब-गजब: बुलडोजर योगी की छवि के साथ नन्हा कावड़िया बना आकर्षण का केंद्र

राजस्थान में भारी बारिश से लोगों को मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जताई उम्म‍ीद

दल हित में मत भले ही न मिलें, लेकिन देश हित में मन जरूर मिलें : प्रधानमंत्री मोदी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: बॉम्बे हाई कोर्ट से सभी 12 आरोपी बरी, 189 लोगों की हुई थी मौत

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, जा‍नें नई कीमतें

अगला लेख