Hanuman Chalisa

झटका! यदि 2.5 लाख से कम जमा किए हैं तो भी होगी जांच...

Webdunia
शनिवार, 10 दिसंबर 2016 (12:38 IST)
सरकार पिछले एक महीने से नोटबंदी के बाद से नित नई घोषणाएं कर रही है। फिलहाल बैंकों में कतारें और नकदी का संकट अभी खत्म नहीं हुआ कि एक और चौंकाने वाला कदम सामने आया है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग एक जनवरी से देश के 40 करोड़ से ज्यादा बैंक खातों की जांच शुरू करने वाला है। 
 
इसके अनुसार जिन खातों में नोटबंदी के बाद संदिग्ध लेन-देन पाया जाएगा, भले ही वह ढाई लाख से कम का ही क्यों न हो, उन पर आगे कार्रवाई की जाएगी। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी साथ देगा क्योंकि नोटबंदी के बाद बड़े पैमाने पर काले धन को सफेद करने की कोशिशें की गई हैं। 
 
इस बात की पुष्टि आयकर विभाग के कुछ अधिकारी भी दबी जुबान में कर रहे हैं। उनके अनुसार इस जांच के दायरे में आधे से अधिक जन-धन खाते हो सकते हैं, खासकर वे जिनमें आठ नवंबर को नोटबंदी लागू होने के बाद से अचानक 50-50 हजार रुपयों तक का बैलेंस नजर आने लगा है, जबकि नोटबंदी से पहले इनमें जीरो बैलेंस हुआ करता था। 
 
इस समय आयकर विभाग के अधिकारी वित्तीय वर्ष 2013-14 के कर संबंधी नियमित आकलन में लगे हुए हैं परंतु इस बार यह पूरी कार्रवाई 30 दिसंबर तक खत्म करनी होगी क्योंकि तब तक नोटबंदी के लिए निर्धारित 50 दिन की समय-सीमा पूरी हो चुकी होगी। इसके बाद अगले तीन महीने (जनवरी से मार्च तक) आयकर विभाग नोटबंदी की अवधि में किए गए तमाम संदिग्ध लेन-देन की पड़ताल करेगा। 
Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी ने बनाई नई मजबूत पहचान : हरदीप सिंह पुरी

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

अगला लेख