सीवीसी ने बैंकों से धोखाधड़ी के आंकड़े मांगे

Webdunia
रविवार, 5 नवंबर 2017 (15:23 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से वर्ष 2001 से सीबीआई के पास भेजे गए सभी बैंक धोखाधड़ी के विवरण मांगे हैं। सतर्कता आयुक्त टीएम भसीन ने यहां कहा कि इनसे बैंक धोखाधड़ी करने वाले लोगों के काम के तरीके का विश्लेषण करने में मदद मिलेगी।
 
यह केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा धोखाधड़ी रोकने के लिए बैंकिंग प्रणाली में किए जाने वाले प्रणालीगत सुधार की नई पहल का हिस्सा है।
 
उन्होंने कहा कि हमने भारतीय रिजर्व बैंक से धोखाधड़ी के मामलों का ब्योरा जुटाया है। उन्होंने हमें 111 बड़े खातों का ब्योरा दिया है। इंडियन बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भसीन ने कहा कि सभी बैंकों से 3 करोड़ रुपए या उससे अधिक के धोखाधड़ी के मामलों का ब्योरा मांगा गया है।
 
भसीन ने कहा कि 2001 से सीबीआई के पास 3 करोड़ रुपए या उससे अधिक की धोखाधड़ी के मामले भेजे गए हैं, उनकी सूचना जुटाई जा रही है। हमने सार्वजनिक क्षेत्र के मुख्य सतर्कता अधिकारियों से बात की है। उन्हें 15 नवंबर तक आंकड़े देने को कहा गया है। सतर्कता आयुक्त ने कहा कि इन आंकड़ों के विश्लेषण से धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले एक जैसे तरीकों का पता लगाया जा सकेगा।
 
उन्होंने कहा कि आयोग इस प्रक्रिया के तहत 1,806 प्रमुख धोखाधड़ी के मामलों का विश्लेषण करेगा। वित्त मंत्रालय द्वारा जुलाई में संसद में दी गई जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2016-17 में विभिन्न बैंकों में 23,902 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के 4,851 मामले सामने आए।
 
फिलहाल बैंक रिजर्व बैंक को धोखाधड़ी निगरानी रिटर्न (एफएमआर) के आधार पर धोखाधड़ी के मामलों की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। यह जानकारी वे उन्हें प्रदान की गई धोखाधड़ी खुलासा और निगरानी प्रणाली के जरिए उपलब्ध करा रहे हैं।
 
धोखाधड़ी के लिए अपनाए जाने वाले तरीकों को बैंकों द्वारा इंडियन बैंक्स एसोसिएशन को भेजा जाएगा, जो इसे आगे भेजेंगे। सीवीसी की योजना धोखाधड़ी के लिए आमतौर पर अपनाए जाने वाले तरीकों का ब्योरा विशेष रूप से इसी के मकसद से तैयार किए जाने वाले पोर्टल पर डालने का है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख