उज्जैन की वैदिक घड़ी ऐप पर Cyber Attack, सायबर पुलिस में शिकायत के आदेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (19:51 IST)
Cyber attack on Ujjain's Vedic Ghadi app : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में स्थापित जिस विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण किया था, उस पर साइबर अटैक हुआ है। दरअसल महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, संस्‍कृति विभाग, मध्‍य प्रदेश शासन द्वारा 8 मार्च 2024 को इसका पूर्व घोषित 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' नाम से फ्री मोबाइल ऐप जारी किया जाना था।
ALSO READ: समय के बदलते चक्र में वैदिक घड़ी से दुनिया में मध्यप्रदेश और देश का नाम बढ़ेगा: CM डॉ. मोहन यादव
इस वैदिक घड़ी को निर्मित करने वाले आरोह श्रीवास्तव का कहना है कि इस हमले को तकनीकी भाषा में डीडीओएस अटैक कहा जाता है। जिससे विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी के सर्वर की प्रोसेस धीमी हो रही है और आम लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आरोह ने इस अटैक की साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करने के लिए संस्थान प्रमुख से कहा है।
ALSO READ: राजा विक्रमादित्य और महाकाल की नगरी उज्जैन का प्राचीन इतिहास
आरोह के अनुसार, इंटरनेट और जीपीएस से जुड़ी होने के कारण दुनिया में कहीं भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यह दुनिया की पहली ऐसी डिजिटल वैदिक घड़ी है जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम भारतीय पंचांग और मुहूर्त की जानकारी देती है। इसको मोबाइल और टीवी पर भी सेट किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विक्रमादित्‍य वैदिक घड़ी का ऐप हिंदी, अंग्रेजी, अन्‍य भारतीय व विदेशी भाषाओं में तैयार किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें

अगला लेख