Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में Cyclone Biporjoy की आहट, जानिए क्या है हेल्पलाइन नंबर

हमें फॉलो करें गुजरात में Cyclone Biporjoy की आहट, जानिए क्या है हेल्पलाइन नंबर
, बुधवार, 14 जून 2023 (12:13 IST)
Cyclone Biporjoy : चक्रवाती तूफान बिपरजॉय तेजी से गुजरात की ओर बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में इसके कच्छ के समुद्री तट से टकराने की आशंका है। इसके चलते हवाएं काफी तेज गति से चल रही हैं। हवाओं की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, वहीं समंदर में ऊंची-ऊंची लहरें दिखाई दे रही है।
 
अरब सागर में जैसे-जैसे तूफान नजदीक आ रहा है, समुद्र की ताकत बढ़ती दिखाई दे रही है। चक्रवात बिपरजोय के टकराने से पहले ही इसका असर द्वारका के तट पर महसूस होने लगा है।
 
गुजरात में आने वाले तूफान के पूर्वानुमान के बाद सभी जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था को अलर्ट कर दिया गया है। बिपोरजॉय तूफान की संभावना को लेकर सभी जिलों में प्रशासनिक तंत्र की सहायता के लिए कंट्रोल रूम चालू कर दिए गए हैं। 33 जिलों के लिए अलग से कंट्रोल रूम नंबर भी घोषित किए गए हैं।
 
चक्रवात के संबंध में मदद के लिए नागरिक कंट्रोल रूम के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। चक्रवात को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1077 की घोषणा की गई है।
 
परेशानी की स्थिति में इस कंट्रोल रूम से संपर्क करें
1. अहमदाबाद - 079-27560511
2. अमरेली - 02792-230735
3. आनंद - 02692-243222
4. अरावली - 02774-250221
5. बनासकांठा - 02742-250627
6. भरूच - 02642-242300
7. भावनगर - 0278-2521554/55
8. बोटाड - 02849-271340/41
9. छोटाउदेपुर - 02669-233012/21
10. दाहोद - 02673-239123
11. डांग - 02631-220347
12. देवभूमि द्वारका - 02833-232183, 232125, 232084
13. गांधीनगर - 079-23256639
14. गिर सोमनाथ - 02876-240063
15. जामनगर - 0288-2553404
16. जूनागढ़ - 0285-2633446/2633448
17. खेड़ा - 0268-2553356
18. कच्छ - 02832-250923
19. महीसागर - 02674-252300
20. मेहसाणा - 02762-222220/222299
21. मोरबी - 02822-243300
22. नर्मदा - 02640-224001
23. नवसारी - 02637-259401
24. पंचमहल - 02672-242536
25. पाटन - 02766-224830
26. पोरबंदर - 0286-2220800/801
27. राजकोट - 0281-2471573
28. साबरकांठा - 02772-249039
29. सुरेंद्रनगर - 02752-283400
30. सूरत - 0261-2663200
31. तापी - 02626-224460
32. वडोदरा - 0265-2427592
33. वलसाड - 02632-243238

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुरोला में सांप्रदायिक तनाव : पूर्व नौकरशाहों ने मुख्य सचिव और डीजीपी को लिखा एक खुला पत्र