chhat puja

Cyclone Dana : ओडिशा में चक्रवात दाना ने मचाई तबाही, 600 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान, केंद्रीय टीम करेगी दौरा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 4 नवंबर 2024 (18:02 IST)
Cyclone Dana News : ओडिशा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने सोमवार को कहा कि शुरुआती आकलन के अनुसार भीषण चक्रवात ‘दाना’ से राज्य में करीब 600 करोड़ रुपए की सार्वजनिक और निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है। मंत्री ने कहा कि ओडिशा से अंतिम क्षति आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्रीय टीम राज्य सरकार के साथ चर्चा करने के लिए राज्य का दौरा करेगी।
 
‘दाना’ तूफान 25 अक्टूबर की सुबह पूर्वी तट से टकराया था, जिससे मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, तथा पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। ओडिशा के 14 जिलों में इससे बुनियादी ढांचे और फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। पुजारी ने कहा कि शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चक्रवात के कारण राज्य को 600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि अंतिम क्षति आकलन रिपोर्ट एक या दो दिन में आ जाएगी।
ALSO READ: चक्रवात दाना से ओडिशा को कितना नुकसान?
मंत्री ने कहा कि 14 जिलों के कुल 166 ब्लॉक चक्रवात से आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित हुए हैं। ये जिले हैं- अंगुल, बालासोर, भद्रक, कटक, ढेंकनाल, गंजम, जगतसिंहपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, नयागढ़, खुर्दा और पुरी हैं। चक्रवात के कारण बड़े इलाके में लगी फसलें और घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबसे अधिक नुकसान बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा जिलों में हुआ है।
ALSO READ: चक्रवाती तूफान दाना से कैसे निपटा ओडिशा, क्या बोले CM मोहन मांझी?
उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग को भारी नुकसान हुआ है, जबकि पंचायती राज विभाग ने अब तक अपनी क्षति रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है। मंत्री ने कहा कि ओडिशा से अंतिम क्षति आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्रीय टीम राज्य सरकार के साथ चर्चा करने के लिए राज्य का दौरा करेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Montha से फसलें हुईं तबाह, कई पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली गुल, जानिए क्या हैं हालात

Israel-Hamas Ceasefire: ट्रंप के गाजा पीस प्लान को बड़ा झटका, बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर दिया 'पॉवरफुल अटैक' का आदेश

Bihar Assembly Elections 2025 : तो मुझे करें गिरफ्तार, बोले प्रशांत किशोर, SIR को लेकर चुनाव आयोग पर साधा निशाना

अयोध्या का विकास भव्यता, आस्था और आधुनिकता का संतुलित मॉडल बने

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

अगला लेख