साइक्लोन मोचा की आहट, 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2023 (11:11 IST)
Cyclone Mocha News : बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र बुधवार रात को चक्रवाती तूफान ‘मोचा’ में बदल गया और इसके कारण बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमा में सित्त्वे के बीच बारिश होने की संभावना है। ‘मोचा’ के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान में भारी बारिश होने की संभावना है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे चक्रवाती तूफान पोर्ट ब्लेयर के 510 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। इस तूफान के आज रात गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। यह 13 मई की शाम को अपने चरम पर पहुंचेगा और फिर इसके 14 मई की सुबह से थोड़ा कमजोर होने की संभावना है।
 
इस तूफान के कॉक्स बाजार और क्यॉकप्यू के बीच दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमा के तटों को 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पार करने की संभावना है।
 
IMD के अनुसार, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के समुद्री तटों पर भी तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को 13 मई तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी भी दी गई है।

अंडमान सागर और बंगाल की दक्षिणपूर्व खाड़ी में आज समुद्र की स्थिति बहुत खराब रहेगी। लहर की ऊंचाई बहुत अधिक होगी, 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तथा बीच-बीच में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

अगला लेख