Hanuman Chalisa

Cyclone Tauktae : 2 बजरों पर सवार 400 लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने तैनात किए 3 पोत

Webdunia
सोमवार, 17 मई 2021 (21:51 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने मुंबई तट के नजदीक ताउते चक्रवाती तूफान की वजह से 2 बजरों पर फंसे करीब 400 लोगों को बचाने के लिए मिले संदेश के बाद सोमवार को अग्रिम मोर्चे के अपने तीन पोतों को तैनात किया है।
 
नौसेना के अधिकारी ने बताया कि दो बजरों की मदद के लिए आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को तैनात किया गया है।
ALSO READ: Cyclone Tauktae : महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान के कारण 6 लोगों की मौत
नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि बंबई हाई इलाके में स्थित हीरा तेल क्षेत्र में बजरा ‘पी-305’ की मदद के लिए आईएनएन कोच्चि को बचाव में मदद के लिए भेजा गया है, उस बजरे पर 273 लोग सवार हैं। उन्होंने बताया कि आईएनएस तलवार को भी खोज एवं राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है।
 
कमांडर मधवाल ने बताया कि ‘जीएएल कंस्ट्रक्टर’ नामक बजरे से भी आपात संदेश मिला था जिस पर 137 लोग सवार हैं और वह मुंबई तट से आठ नॉटिकल मील दूर स्थित है जिसकी मदद के लिए आईएनएस कोलकाता को रवाना किया गया है।  उन्होंने बताया कि अन्य पोत और विमान भी ताउते तूफान के मद्देनजर मानवीय सहायता एवं आपदा राहत के लिए तैयार हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नीतीश बाबू की मानसिक स्थिति दयनीय, RJD ने कहा- 100% संघी हो चुके हैं

देश के किस राज्य में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, सरकार ने दी जानकारी

नितिन नबीन को कितनी सैलरी मिलेगी, अध्यक्ष बनने के क्या सुविधाएं देती है BJP

आईफोन 16 प्रो को 70,000 से कम में खरीदने का मौका, जानिए क्या हैं ऑफर्स

मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर संसद में बवाल, क्या है भाजपा नेताओं की मांग?

सभी देखें

नवीनतम

लोकसभा में जी राम जी बिल पर कांग्रेस का हंगामा, क्या बोलीं प्रियंका गांधी?

भारत रणभूमि दर्शन की शुरुआत, सिक्किम में भारत-चीन संघर्ष स्थल बना बैटलफील्ड टूरिज्म

AI की मदद से महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पहुंचा शख्‍स, फोटो वायरल होने के बाद मचा हंगामा, पुजारी हुए नाराज

LIVE: मनरेगा का नाम बदलने वाला बिल लोकसभा में पेश

कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों में जबरदस्त टक्कर, 13 यात्री जिंदा जले, 60 घायल

अगला लेख