दलाई लामा का बिहार दौरा, बोधगया में सुरक्षा अलर्ट

Webdunia
गुरुवार, 29 दिसंबर 2022 (22:09 IST)
बोधगया। बिहार के बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की यात्रा के बीच चीन की एक महिला की तलाश में जुटी पुलिस ने गुरुवार सुबह सुरक्षा अलर्ट जारी किया। महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चीन की महिला सोंग शियाओलन का ‘स्केच’ जारी किया है। पुलिस ने मीडिया के साथ महिला के पासपोर्ट और वीजा का विवरण भी साझा किया। हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पुलिस महिला की तलाश क्यों कर रही है।

अधिकारी के मुताबिक, महाबोधि मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और श्रद्धालुओं की भी तलाशी ली जा रही है। दलाई लामा ने बोधगया में गुरुवार सुबह एक सभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा, यदि आप आस्तिक हैं, तो आपको दूसरों के बारे में सोचना चाहिए। तिब्बती आध्यात्मिक नेता ने कहा, हम सभी ने इंसान के रूप में जन्म लिया है और मैं जहां भी रहूंगा, मानवता के लिए काम करता रहूंगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

भारत पर लगे 50% US टैरिफ पर बोला चीन, चुप्पी केवल धमकाने वालों को बढ़ावा देती है

शुभांशु शुक्ला ने साझा किए अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव, बोले- उम्मीद है जल्द ही कोई हमारे रॉकेट से यात्रा करेगा

LIVE: गुजरात के कच्छ में फिर आया भूकंप, 7 मिनट में 2 झटके महसूस किए गए

18+ आयु वालों का नहीं बनेगा Aadhar card, Assam के CM हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा ऐलान, जानिए क्या है कारण

CM पर हमले के 1 दिन बाद बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

अगला लेख