Hanuman Chalisa

यौन हिंसा मामला : उच्चतम न्यायालय ने दाती महाराज से उच्च न्यायालय जाने को कहा

Webdunia
सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (23:22 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने यौन हिंसा के मामले में आरोपी स्वयंभू उपदेशक दाती महाराज से सोमवार को कहा कि पीड़िता द्वारा अदालत से सूचना छिपाए जाने संबंधी अपनी शिकायत के समाधान के लिए वे दिल्ली उच्च न्यायालय जाएं। हालांकि शीर्ष अदालत ने दाती महाराज को उच्च न्यायालय द्वारा मामले के अंतिम रूप से निपटाए जाने के बाद फिर उसके पास आने की छूट प्रदान की है।
 
 
न्यायमूर्ति एनवी रमण और न्यायमूर्ति एमएम शांतानागौदर ने दाती महाराज की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से कहा कि वे यौन हिंसा के इस मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश देने वाले उच्च न्यायालय के पास जाएं। रोहतगी ने कहा कि जिस याचिकाकर्ता की याचिका पर उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है, उसने यह तथ्य छिपाया कि उन्हीं वकीलों द्वारा दायर गई आपराधिक याचिका उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी थी और यहां तक कि शीर्ष अदालत में भी याचिका वापस ले ली गई थी।
 
रोहतगी ने कहा कि उन्होंने न्यायालय के साथ छल करके आपराधिक अवमानना की है। उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि सीबीआई जांच की उनकी याचिका उच्च न्यायालय पहले ही खारिज कर चुका है। पीठ ने कहा कि दाती महाराज ये शिकायतें उच्च न्यायालय के समक्ष रख सकते हैं जिसके पास यह मामला लंबित है।
 
इसके बाद रोहतगी ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी और कहा कि उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा इसका अंतिम फैसला करने के बाद शीर्ष अदालत आने की अनुमति प्रदान की जाए। पीठ ने याचिका वापस लेने की अनुमति देते हुए इसे खारिज कर दिया और उच्च न्यायालय के अंतिम आदेश के बाद फिर शीर्ष अदालत आने की छूट प्रदान कर दी।
 
दाती महाराज ने यौन हिंसा का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने के उच्च न्यायालय के 3 अक्टूबर के आदेश को चुनौती दी थी। दाती मदनलाल उर्फ दाती महाराज और उनके 3 भाइयों तथा 1 महिला के खिलाफ 7 जून को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी थाने में एक शिकायत दायर की गई थी और 11 जून को प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
 
दाती महाराज की एक अनुयायी ने उन पर दिल्ली और राजस्थान के आश्रमों में उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने 22 जून को दाती महाराज से पूछताछ की थी। आरोपी दाती महाराज का दावा है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

आपके एक सही वोट से सुनिश्चित हुआ विकास, सुरक्षा और सम्मान : योगी आदित्यनाथ

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

अगला लेख