Hanuman Chalisa

दाती पर कसा शिकंजा, क्राइम ब्रांच कर रही है आश्रम की लड़कियों से पूछताछ

Webdunia
शनिवार, 30 जून 2018 (15:25 IST)
बलात्कार के आरोपों में घिरे शनि उपासक दाती महाराज उर्फ मदन राजस्थानी पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। शुक्रवार को क्राइम ब्रांच की टीम दाती के पाली स्थित आलावास आश्रम पहुंची और लड़कियों से पूछताछ की। पूछताछ का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा।
 
दिल्ली क्राइम ब्रांच की तीन सदस्यीय टीम ने दाती के बागावास स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और हिंगावास स्थित शनिधाम गौशाला में भी जांच पड़ताल की। आलावास आश्रम में टीम ने शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे से लेकर रात साढ़े नौ बजे तक जांच पड़ताल और पूछताछ की। 
 
टीम ने उन लड़कियों से भी पूछताछ की जो गत 7 जनवरी 2016 को दिल्ली स्थित शनिधाम आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थीं। इन लड़कियों में पीड़िता भी शामिल है, जिसने दाती पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता उस समय अजमेर से एमसीए कर रही थी। शनि अमावस्या के दिन यहां से गईं 44 लड़कियां 9 जनवरी 2016 को दिल्ली आश्रम में मौजूद थीं। 
 
क्राइम ब्रांच ने दाती के बागावास और हिंगावास में स्थित ठिकानों की भी जांच पड़ताल की। बागावास में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण फिलहाल चल रहा है। गौरतलब है कि दाती के पूर्व सेवक सचिन जैन ने क्राइम ब्रांच के सामने आरोप लगाया था कि दाती ने मानव अंगों की तस्करी करने के लिए बागावास में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का निर्माण कराया है।

सम्बंधित जानकारी

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख