अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ काम कर चुका एजाज लकड़ावाला गिरफ्तार, MCOCA सहित दर्ज हैं 27 केस

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (15:32 IST)
मुंबई। हत्या की कोशिश और जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित चल रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पूर्व साथी गैंगस्टर एजाज लकड़ावाला को मुंबई पुलिस की अवैध उगाही निरोधक इकाई ने गिरफ्तार किया है। लकड़ावाला पर MCOCA सहित करीब 27 केस दर्ज हैं।

मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय बार्वे ने बताया कि 50 वर्षीय लकड़ावाला को पटना में बिहार पुलिस की मदद से बुधवार को हिरासत में लिया गया। इसके बाद उसे मुंबई लाया गया और बुधवार रात में गिरफ्तार कर लिया गया।

कभी अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का करीबी रहा लकड़ावाला महाराष्ट्र में कम से कम 27 मामलों में वांछित है, जिनमें से 25 मामले मुंबई के हैं। अब तक 80 लोग उसके खिलाफ शिकायत कर चुके हैं।

गिरफ्तारी के बाद लकड़ावाला को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मई, 2004 में कनाडा पुलिस ने उसे ओटावा में गिरफ्तार किया था।

इससे कुछ साल पहले ऐसा माना जाता था कि वह उत्तरी अमेरिका में है। हालांकि वह दक्षिण पूर्वी एशिया में तेजी से अपना स्थान बदलता रहा। उसके खिलाफ पहले भी रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है।

इससे पहले पुलिस ने लकड़ावाला की बेटी शिफा शाहिद शेख को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 28 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। वह फर्जी पासपोर्ट के सहारे नेपाल जा रही थी, जिसमें उसका नाम सोनिया मनीष आडवाणी था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख