जानलेवा गर्मी से बढ़ीं मौतें, राजधानी दिल्ली में पारा 49 डिग्री, असम में बाढ़ का प्रकोप

Webdunia
मंगलवार, 17 मई 2022 (12:13 IST)
नई दिल्ली। मौसम के अलबेलेपन से केवल आम इंसान ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी काफी परेशान हैं। इस साल मार्च महीने में लोगों को जून वाली गर्मी झेलनी पड़ी है तो वहीं इस बार मानसून वक्त से पहले केरल में दस्तक देने जा रहा है। यही नहीं, 2 दिन पहले राजधानी दिल्ली में पारा 49 डिग्री तक पहुंच गया था।

ALSO READ: मौसम अपडेट : गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, केरल में भारी बारिश की चेतावनी
 
उत्तर भारत के कई राज्य लू की चपेट में हैं तो वहीं असम इस वक्त बाढ़ की गिरफ्त में हैं। मौसम के इस अलबेलेपन ने मौसम वैज्ञानिकों की पेशानी पर बल डाल दिया है। लू से होने वाली मौतों में इजाफा हुआ। कनाडा की संस्था इंटरनेशनल डेवलपमेंट रिसर्च सेंटर ने हीटवेव और उसके दुष्प्रभाव पर एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें कहा गया है कि भारत में साल 2006 के बाद से हीटवेक के कारण मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
 
2014 से 2017 के बीच इस ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ साल 2014 से 2017 के बीच इस ग्राफ में तेजी से इजाफा हुआ है, इन तीन सालों के अंदर हीटवेव से होने वाली मौतों की संख्या 4000 से ज्यादा पहुंच गई है। जो कि सोचनीय विषय है। गर्मी से डायरिया, डेंगू बुखार और मलेरिया का खतरा बढ़ गया जलवायु परिवर्तन की वजह से लोगों की सेहत सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है।

 
असम में बाढ़ का प्रकोप : उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच असम में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है। जिस कारण असम के 20 जिलों में लगभग 2 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। असम के न्यू हाफलोंग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पानी का बहाव इतनी तेज है कि वहां खड़ी एक ट्रेन की बोगियां पलट जाती हैं।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Dhar: जनपद सीईओ पर बलात्कार का आरोप, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, RCB की जीत के जश्न में 11 लोगों की हो गई थी मौत

Axiom Mission : शुभांशु शुक्ला अं‍तरिक्ष में नया इतिहास लिखने को तैयार, 10 जून को भरेंगे उड़ान

दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन का कैसे चलता है खर्च, नए पोप कैसे बढ़ा सकते हैं आमदनी

CRS की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, वर्ष 2022 में Covid 19 से हुईं 86.5 लाख मौतें

अगला लेख