सामने आए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टियों के नाम, केंद्र सरकार ने की घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (09:39 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नवगठित 'श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' के सदस्यों के नामों की बुधवार को घोषणा की।
 
सदस्यों में वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरण, जगदगुरु शंकराचार्य, ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वतीजी महाराज (इलाहाबाद), जगद्गुरु माधवाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थजी महाराज (उडुपी के पेजावर मठ से), युगपुरुष परमानंदजी महाराज (हरिद्वार), स्वामी गोविंददेव गिरिजी महाराज (पुणे) और विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र (अयोध्या) शामिल हैं।
 
इसके अतिरिक्त कुछ और न्यासी भी होंगे जिनके नाम हैं- अयोध्या से होम्योपैथिक चिकित्सक अनिल मिश्रा, अनुसूचित जाति के सदस्य के रूप में पटना से के. चौपाल और निर्मोही अखाड़ा की अयोध्या बैठक से महंत दिनेंद्र दास। दो प्रमुख हिन्दू नामित सदस्यों के नामों पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य बहुमत से फैसला लेंगे।
 
एक हिन्दू प्रतिनिधि को केंद्र सरकार मनोनीत करेगी, जो आईएएस सेवा में कार्यरत होगा और भारत सरकार में संयुक्त सचिव स्तर या उससे नीचे के रैंक का नहीं होगा। उक्त प्रतिनिधि पदेन होगा।
 
एक हिन्दू प्रतिनिधि को उत्तरप्रदेश सरकार मनोनीत करेगी। प्रतिनिधि ऐसा आईएएस अधिकारी होगा, जो उत्तरप्रदेश सरकार में सचिव पद से नीचे के रैंक का न हो। अयोध्या के जिला कलेक्टर इसके पदेन ट्रस्टी होंगे, जो हिन्दू होंगे।
 
यदि अयोध्या का जिला कलेक्टर हिन्दू न हो तो अतिरिक्त कलेक्टर, जो हिन्दू हो, उसे पदेन सदस्य बनाया जाएगा। राम मंदिर परिसर के विकास एवं प्रशासन से संबंधित समिति के अध्यक्ष की नियुक्ति न्यासी प्रतिनिधिमंडल करेगा। अध्यक्ष एक हिन्दू होगा, जो पदेन सदस्य भी होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख