चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित करें, शिवशक्ति प्वाइंट को बनाएंगे राजधानी', स्वामी चक्रपाणि का बयान

Webdunia
सोमवार, 28 अगस्त 2023 (10:30 IST)
Swami Chakrapani On Chandrayaan 3: भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त को अंतरिक्ष में इतिहास रचते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके बाद पूरी दुनिया में भारत की जय का डंका बज रहा है। हालांकि इस बीच कुछ लोग अजीब बयान भी दे रहे हैं। ठीक इस दौरान स्वामी चक्रपाणि का बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
<

चंद्रमा पर चंद्रयान 3 उतरने के स्थान "शिव शक्ति धाम" पर अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महा सभा, बनवाएगी भगवान शिव,मां पार्वती की भव्य मंदिर..प्रस्ताव पास. pic.twitter.com/T8N4Ine3UA

— Swami Chakrapani Maharaj (@SwamyChakrapani) August 27, 2023 >हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने भी इस मामले पर बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार उन्होंने रविवार को कहा, "चांद पर भी जिहादी मानसिकता के लोग पहुंचे, उससे पहले ही चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और शिवशक्ति प्वाइंट को हिंदू राष्ट्र की राजधानी बनाई जाए"

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि शिवशक्ति प्वाइंट को हम शिवशक्ति धाम के रूप में देख रहे हैं। हिंदू महासभा, संत महासभा की ओर से सरकार को पत्र भी भेज रहा हूं कि चंद्रमा को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और शिवशक्ति प्वाइंट को इसकी राजधानी बनाई जाए। हमने ये भी प्रस्ताव पास किया है कि शिवशक्ति प्वाइंट पर भगवान शिव, मां पार्वती और भगवान गणेश का भव्य मंदिर हम बनाएंगे, जैसे ही आना-जाना सुलभ होता है।

बता दें कि पीएम मोदी ने शनिवार को घोषणा की थी कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग वाली जगह को 'शिवशक्ति' (Shiv Shakti) प्वाइंट कहा जाएगा। इस नामकरण के बाद देश में सियासत भी तेज हो गई है। पीएम मोदी ने शनिवार को ये भी कहा था कि चंद्रयान-2 ने 2019 में चांद की सतह पर जहां अपने पदचिह्न छोड़े थे, उसे तिरंगा प्वाइंट कहा जाएगा और 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बता दें कि इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। इसने 23 अगस्त की शाम को चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की थी। इससे पहले चांद के हिस्से पर कोई नहीं पहुंचा पाया था। भारत ऐसा करने वाले पहला देश बन गया है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

कौन हैं कुलमान घिसिंग जिन्होंने नेपाल पीएम पद की दौड़ से सुशीला कार्की को पछाड़ा

पीएम मोदी के बारे में क्या बोलीं नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री पद की प्रमुख दावेदार सुशीला कार्की

इन देशों में भारत से सस्ता मिलेगा नया iPhone 17, जानिए कहां, कितनी होगी कीमत

स्कूटी मिलते ही खिले हजारों बच्चों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने पीछे बैठकर लिया राइड का आनंद, जानें क्या दी सलाह?

अगला लेख