अयोध्या में दिव्य दीपोत्सव के मौके पर रोशनी से जगमगाएंगे घाट...

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 13 नवंबर 2020 (22:47 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 24 घाटों पर 5 लाख 51 हजार से ज्यादा दीप जलाए जाने की तैयारी है।योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा इस बार भी भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में श्रीरामलला विराजमान के समक्ष पहला दीया जलाकर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।

2017 में शुरू हुआ यह दीपोत्सव इस बार नया रिकॉर्ड बनाएगा।अयोध्या में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए भव्य तैयारी की गई है।अयोध्या की ऐतिहासिक धरती को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार ये सभी इंतजाम करती है।दीपोत्सव-2020 के पर्व पर सरयू नदी की भव्य एवं दिव्य आरती की व्यवस्था की गई है।

श्रीराम जन्मभूमि कनक भवन, राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी सहित सभी मंदिरों में बिजली की सजावट की गई है।इसी प्रकार पुलों, विद्युत पोल आदि पर बिजली की झालर लगाई गई हैं।दीपोत्सव पर अयोध्या के सभी मठ, मंदिरों एवं घरों में दीप प्रज्वलन की ऐसी व्यवस्था की जाएगी।

इस दौरान भगवान श्रीराम की नगरी दीपों के प्रकाश से पूरी तरह आलोकित हो जाएगी।खासतौर से राम की पौड़ी को लाखों दीयों से जगमगाया जाएगा।साथ ही मठ-मंदिरों में भजन तथा रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा।

वर्चुअल दीपोत्सव की भी सुविधा : यहां दीपोत्सव के विहंगम दृश्य वर्चुअल तरीके से देखने की सुविधा की गई है। इस खास मौके पर भगवान राम के मंदिर में दीपदान की विशेष व्यवस्था की गई है। लोग वर्चुअल तरीके से भगवान राम के लिए दीपदान कर पाएंगे।सिर्फ इतना ही नहीं इस बार इस आयोजन में दिव्यांग व आठ हजार के करीब वॉलंटियर्स ने भाग लिया हैं।

कोरोना संक्रमण काल से निकलकर एक बार फिर अयोध्या धार्मिक आस्था में डुबकी लगाने के लिए तैयार है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के आयोजन के सभी इंतजाम किए गए हैं। किसी प्रकार से आम जनता के जुटने के लिए दीपोत्सव कार्यक्रम नहीं होगा।
यह केवल विशिष्टजनों, जिनकी संख्या करीब एक हजार है, केवल उनके लिए ही होगा। विशिष्टजनों में वहां के साधु-संत, महात्मा या जनप्रतिनिधि ही हिस्सा ले सकेंगे। रामकथा पार्क और सरयू नदी के आसपास किनारे के क्षेत्रों में यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

देश में सामान्य से 9% ज्यादा बारिश, राजस्थान में 116 फीसदी अधिक

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

बिहार में नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 125 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, जानें कब से लागू होगी स्कीम

PM मोदी का बंगाल दौरा, काफिले को देखने उमड़ी भारी भीड़, लगे 'जय श्रीराम' के नारे

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

अगला लेख