परंपरागत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2017 (19:42 IST)
नई दिल्ली। प्रकाश पर्व दीपावली का पवित्र त्योहार गुरुवार को देश-विदेश में परंपरागत श्रद्धा, हर्षोल्लास तथा धूमधाम के साथ मनाया गया।
 
धनतेरस के साथ शुरू हुआ यह पांच दिन का महोत्सव गुरुवार को उत्कर्ष पर पहुंच गया। शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और अगले दिन शनिवार को भैया दूज के साथ इसका समापन होगा।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की है। 
 
अमेरिका के राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाऊस और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में भी दीपावली मनाई गयी। दोनों भवनों में इस अवसर दीप प्रज्वलित किए गए और लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। विदेशों में भारतीय दूतावासों में भी दीप जलाएं गए और मिठाइयां बांटी गई। दुनिया भर में फैले भारतीय समुदाय ने दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया।
 
बाजारों में मिठाइयों, सजावट के सामान, पटाखों और अन्य वस्तुओं की जमकर खरीददारी की गई। हालांकि, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध होने के कारण इनकी खरीद-फरोख्त नहीं हुई। बाजारों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। लोगों ने अपने घरों, मकानों, कार्यस्थलों पर रोशनी की और दिए जलाए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल डीजल के ताजा रेट, टंकी भरवाने के पहले जानें भाव

क्या ट्रंप से मस्क की नाराजगी से अमेरिका को मिलेगी नई राजनीतिक पार्टी, क्या होगा नाम?

LIVE: पीएम मोदी ने दी ईद की बधाई

G7 समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी, कनाडाई पीएम कार्नी ने दिया था निमंत्रण

Weather Update: मानसून ने फिर लिया ब्रेक, क्या है IMD का अलर्ट

अगला लेख