विजय दिवस पर बोले राजनाथ, 1971 का युद्ध था अमानवीयता पर मानवता की जीत

Webdunia
शुक्रवार, 16 दिसंबर 2022 (12:42 IST)
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को 'विजय दिवस' के अवसर पर कहा कि 1971 का युद्ध अमानवीयता पर मानवता और अन्याय पर न्याय की जीत था। 'विजय दिवस' 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। बांग्लादेश, जो तब पाकिस्तान का हिस्सा था, युद्ध के बाद एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया था।
 
राजनाथ ने ट्वीट किया कि 'आज 'विजय दिवस' के अवसर पर देश भारत के सशस्त्र बलों के अनुकरणीय साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करता है। 1971 का युद्ध अमानवीयता पर मानवता, दुराजार पर सदाजार और अन्याय पर न्याय की जीत था। भारत को अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।'
 
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी 1971 के युद्ध में भारत को जीत दिलाने वाले बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट किया कि 'विजय दिवस' के अवसर पर राष्ट्र के साथ उन बहादुर भारतीय सशस्त्र बलों को सलाम करें जिनकी वीरता के कारण 1971 के युद्ध में निर्णायक जीत मिली। हम उनकी सेवा और बलिदान के सदैव आभारी रहेंगे।
 
16 दिसंबर 1971 को लगभग 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना और 'मुक्ति वाहिनी' के संयुक्त बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था जिससे बांग्लादेश के गठन का मार्ग प्रशस्त हुआ था। इससे पहले सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने 'विजय दिवस' की पूर्व संध्या पर गुरुवार को 'ऐट होम' कार्यक्रम की मेजबानी की थी जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अन्य हस्तियों ने हिस्सा लिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख