Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा ने 10 नेताओं को बताया AAP का अनमोल रत्न, 7 सांसदों ने लिखी LG को चिट्ठी

हमें फॉलो करें भाजपा ने 10 नेताओं को बताया AAP का अनमोल रत्न, 7 सांसदों ने लिखी LG को चिट्ठी
, बुधवार, 31 अगस्त 2022 (11:12 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के 7 सांसदों ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उन आरोपों की फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की, जिनमें उनकी ओर से दावा किया गया था कि राजधानी की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने आप के विधायकों को पाला बदलने के लिए रुपयों की पेशकश की थी। इस बीच भाजपा ने आप के 10 नेताओं के नाम जारी कर उन्हें दिल्ली सत्तारुढ़ पार्टी के अनमोल रत्न करार दिया।
 
दिल्ली के 7 भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को इस संबंध में एक पत्र लिखा और उचित कदम उठाने का आग्रह किया है।
 
भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आबकारी नीति और स्कूली कक्षाओं के निर्माण में हुए कथित घोटालों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आप के नेता दुर्भावनापूर्ण, झूठे और गुमराह करने वाले आरोप लगा रहे हैं।
 
तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि आप के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई और इस सिलसिले में फोन आया था। अगर किसी का फोन आता है तो वह छिप नहीं सकता। हम भाजपा के सांसद चाहते हैं कि केजरीवाल स्पष्ट करें कि फोन किसका आया था और किसके पास आया था।
 
उन्होंने कहा कि इसकी जब तक जांच नहीं होगी, तब तक हम सत्य तक नहीं पहुंच पाएंगे। इसकी फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए। हमारी मांग है कि इस सिलसिले में जिनको-जिनको फोन आया है, उन सभी लोगों के फोन जांच एजेंसी को लेना चाहिए और इसकी जांच होनी चाहिए।
 
भाजपा सांसद हंसदास हंस ने कहा कि सबको मालूम है कि सच न बढ़ता है न घटता है, झूठ को जितना मर्जी बढ़ा लें, लेकिन कभी न कभी झूठ पकड़ा जाता है। केजरीवाल जी ने दो-चार झूठ अजीबों गरीब बोले हैं। उन्होंने विधायकों की खरीद का झूठा प्राइस भी 20 करोड़ बता दिया।
 
एक अन्य भाजपा सांसद परवेश साहिब सिंह ने कहा कि केजरीवाल जी का आरोप है कि हमारे 12 विधायकों को खरीदने का ऑफर आया है। केजरीवाल जी बोलते हैं कि दुनिया के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। दुनिया के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिसके पास 90% सीटें आई हैं, वह अपने ऊपर ही अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रहे हैं।
 
इस बीच भाजपा ने केजरीवाल, सिसोदिया, सत्येंद्र जैन समेत 10 नामों की लिस्ट जारी की है। इनमें किसी को भ्रष्टाचार रत्न कहा गया है तो किसी तो हवाला रत्न। दंगा रत्न, बैड कैरेक्टर रत्न, कमीशन रत्न जैसी उपाधियों से भी आप नेताओं को नवाजा गया है।

इस बीच आप नेता आतिशी ने कहा कि आज आप विधायकों का डेलिगेशन CBI Director के पास जाएगा और ऑपरेशन लोटस की जांच की मांग करेगा। पेट्रोल डीजल का पैसा विधायकों को खरीदने में डाइवर्ट किया जा रहा है। भाजपा ने राज्य सरकारों को गिराने के लिए 6300 करोड़ खर्च किया। आप विधायकों को खरीदने के लिए रखा 800 करोड़ किसका है?

उल्लेखनीय है कि आप नेताओं ने आरोप लगाए थे भाजपा ने उसके विधायकों को पाला बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपए की पेशकश की थी।
चित्र सौजन्य : भाजपा ट्वीटर अकाउंट

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Prices : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम