शीशमहल में नहीं रहेंगी दिल्ली CM रेखा गुप्ता, कहां होगा नया ठिकाना

पीडब्ल्यूडी ने रेखा गुप्ता के लिए 3 घर फाइनल किए गए हैं। नई सीएम इनमें से ही किसी एक घर में रहेंगी।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 (10:13 IST)
Delhi CM Rekha Gupta house : दिल्ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कर दिया है कि वे शीशमहल में नहीं रहेंगी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री के लिए नए घर की तलाश तेज कर दी है। रेखा गुप्ता फिलहाल शालीमार बाग स्थित अपने निजी घर में रहती हैं। कहा जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी ने उनके लिए 3 घर फाइनल किए गए हैं। रेखा गुप्ता इनमें से ही किसी एक घर में रहेंगी। 
 
पीडब्ल्यूडी ने दिल्ली सीएम के लिए 3 विकल्प चुने हैं, कहा जा रहा है कि दिल्ली सीएम इनमें से किसी एक घर में रहेगी। इनमें से दो आलीशान बंगले सेंटर दिल्ली के डीडीयू मार्ग पर स्थित हैं। यहीं पर दिल्ली भाजपा का कार्यालय और भाजपा का राष्ट्रीय मुख्यालय भी है। तीसरा बंगला उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस में राजपुर रोड पर है।
 
कहा जा रहा है कि तीनों घरों में मरम्मत का काम कर लिया गया है। मुख्यमंत्री इनमें से एक घर को फाइनल कर वहां शिफ्ट हो सकती है। हालांकि इस कवायद में कई दिनों का समय लग लगता है। ALSO READ: Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश
 
हो सकता है कि सीएम खुद इन बंगलों को देखने आएं और पसंद आने पर किसी एक को फाइनल करें। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग की मंजूरी लेकर उन्हें बंगला आवंटित कर दिया जाएगा। 
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 6 फ्लैग स्टाफ रोड वाले बंगले को भाजपा शीशमहल कहती है। रेखा गुप्ता ने इस बंगले को म्यूजियम बनाने का फैसला किया है। ALSO READ: Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा
 
रेखा गुप्ता ने गुरुवार को ही दिल्ली सीएम के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे के बाद वे एक्शन में नजर आ रही है। पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही बैठक में फैसला किया गया है कि पिछली सरकार द्वारा 14 सीएजी रिपोर्ट विधानसभा में पेश नहीं की गईं। सदन की पहली बैठक में वे रिपोर्ट पेश की जाएंगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

सभी देखें

नवीनतम

स्पाइसजेट ने यात्री को जारी किया गलत टिकट, 25,000 का जुर्माना

पहलगाम हमले में NIA को बड़ी सफलता, आंतकियों को पनाह देने वाले 2 लोग गिरफ्तार

ईरान का पलटवार, तेल अवीव और हाईफा समेत कई शहरों पर दागी बैलेस्टिक मिसाइलें

छतरपुर में महिला और उसके 2 बच्चों का अपहरण, पति को पीटा, हवा में चलाई गोलियां

LIVE: ईरान का इजराइल पर पलटवार, तेल अवीव और हाईफा समेत कई शहरों पर दागी बैलेस्टिक मिसाइलें

अगला लेख