Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने लगाया असम के मुख्‍यमंत्री पर घोटाले का आरोप

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
, शनिवार, 4 जून 2022 (16:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को असम के मुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता हेमंत बिस्व सरमा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि असम के सीएम ने अपनी पत्नी की कंपनी को फायदा पहुंचाया है। 
 
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री हिमंता ने पत्नी को ठेके दिलवाकर उनकी कंपनी को फायदा पहुंचाया। उन्होंने पीपीई किट खरीद में घोटाले का आरोप लगाया। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही मनी लांडरिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद दिल्ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि आने वाले समय में दिल्ली के‍ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी फर्जी मामले में फंसाया जा सकता है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पर्यावरण दिवस विशेष : धरती भी हमें एक ही बार मिली है...