Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली : सेना के मेजर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, पीड़िता के पति ने की आत्महत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली : सेना के मेजर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, पीड़िता के पति ने की आत्महत्या
, रविवार, 30 सितम्बर 2018 (10:31 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सेना में मेजर के पद पर कार्यरत अधिकारी के खिलाफ कथित बलात्कार का मामला दर्ज किया है। मेजर के घर में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके पति को धमकाया। इसके बाद पीड़ित महिला के पति ने आत्महत्या कर ली।
 
दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में आरोपी मेजर के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस के अनुसार महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बलात्कार बीती 12 जुलाई को हुआ था, जब उसका पति घर पर नहीं था।
 
महिला ने बताया कि जब उसका पति लौटा तो उसने देखा कि क्या हुआ है। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित दंपति की पिटाई की और उन्हें धमकी भी दी। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखनऊ गोलीकांड को केजरीवाल ने दिया मजहबी रंग, बोले- भाजपा सत्ता के लिए करवा सकती है हिन्दुओं की हत्या, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब