दिल्ली चुनाव : AAP की अंतिम सूची में केजरीवाल और आतिशी के भी नाम, कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 15 दिसंबर 2024 (13:57 IST)
AAP final list of candidates : आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली से, मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से चुनाव लड़ेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने फिलहाल चुनावों की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।  
 
आम आदमी पार्टी ने मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से, गोपाल राय को बाबरपुर से, इमरान हुसैन को बल्लीमारान से चुनाव मैदान में उतारा है। आप ने मंत्री रघुविंदर शौकीन को नांगलोई से, मुकेश कुमार अहलावत को सुल्तानपुर माजरा से टिकट दिया है।
 
शोएब इकबाल को मटिया महल, सोमनाथ भारती को मालवीय नगर, नरेश यादव को महरौली और दुर्गेश पाठक को राजेंद्र नगर से चुनाव मैदान में उतारा गया है। अमानतुल्लाह खान को एक बार फिर ओखला से चुनाव मैदान में उतारा गया है। 
<

Here is our fourth and final list for upcoming Delhi Elections

Congratulations to all the candidates

फिर लायेंगे केजरीवाल pic.twitter.com/YVgypI9mR9

— AAP (@AamAadmiParty) December 15, 2024 >
हाल ही में आप में शामिल हुए रमेश पहलवान को कस्तुरबा नगर, सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश, प्रमिला टोकस को आरके पुरम और विनय मिश्रा को द्वारका से टिकट दिया गया है।
 
आप की इस अंतिम सूची में 5 महिलाओं को टिकट दिया है। आतिशी, प्रमिला टोकस के साथ ही प्रीति तोमर, बंदना कुमारी और धनवती चंदेला भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मता आजमाएगी।   
edited by : nrapendra gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख