दिल्ली में वकील और पुलिस झड़प में हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र सरकार से जवाब

Webdunia
रविवार, 3 नवंबर 2019 (19:43 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने यहां की तीस हजारी अदालत में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प पर रविवार को केंद्र, दिल्ली पुलिस आयुक्त और मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए इस संबंध में उनसे जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की अध्यक्षता में एक पीठ ने घटना को लेकर मीडिया में आई खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए झड़प में शामिल पुलिस अधिकारियों को अदालत में अपराह्न 3 बजे उपस्थित रहने का आदेश दिया। अदालत दिन में 3 बजे सुनवाई शुरू करेगी।

दोपहर साढ़े 12 बजे मुख्य न्यायाधीश ने जब उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीशों एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक खत्म की तब उन्होंने मामले में तत्काल सुनवाई शुरू करने का फैसला किया। अदालत ने कहा कि वह स्थिति को शांत करना चाहती है। बीती शाम को करीब 4 घंटे तक न्यायाधीशों ने बैठक की और हालात को शांत करने के लिए वे सुबह से यहां मौजूद हैं।

अदालत ने दिल्ली बार काउंसिल और दिल्ली जिला अदालतों के सभी बार काउंसिल को नोटिस जारी किया। अधिकारियों और चश्मदीदों के अनुसार तीस हजारी अदालत परिसर में शनिवार दोपहर वकीलों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें 10 पुलिसकर्मी और कई वकील घायल हो गए, जबकि 17 वाहनों में तोड़फोड़ की गई।

वकीलों का दावा है कि उनके 4 सहकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें से एक वकील पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। वहीं पुलिस ने गोलीबारी के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तरी जिला) हरेंद्र कुमार, कोतवाली एवं सिविल लाइंस के थाना प्रभारी और पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) का ऑपरेटर शामिल हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

तिब्बत को लेकर पंडित नेहरू की गलतियां और 1962 में चीन का भारत पर हमला

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

अगला लेख