Weather Update : दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2023 (23:51 IST)
Delhi in the grip of severe Heat : राष्ट्रीय राजधानी एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है और सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य स्तर से 6 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के कमश: 37 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में रात आठ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
 
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

क्यों भारत छोड़ विदेश बसने जा रहे हैं देश के रईस? चौंकाने वाली है वजह

महाराष्ट्र सरकार ने इस्लामपुर का नाम बदलकर ईश्वरपुर किया

सोशल मीडिया से क्यों नाराज हैं CM योगी, क्या है कांवड़ियों से कनेक्शन?

अब दिल्ली के बाद बेंगलुरु के स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के बाद फर्जी पाई गई

राम मंदिर की प्रतिकृति देख खुश हुए पीएम मोदी, जानिए क्या बोले?

अगला लेख