Delhi MCD Election Result 2022 LIVE updates: दिल्ली नगर निगम में AAP की सरकार, भाजपा का 15 साल पुराना किला ध्वस्त

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (14:06 IST)
दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने 134 सीटों पर जीत दर्ज कर 15 साल पुराने भाजपा राज को समाप्त कर दिया। भाजपा 104 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वह मात्र 9 सीटें ही जीत सकी। मतगणना से जुड़ी पल-पल के अपडेट... 

ALSO READ: Delhi MCD Election Result 2022 live: दिल्ली नगर निगम चुनाव परिणाम, दलीय स्थिति

-आम आदमी पार्टी 134, भाजपा 104, कांग्रेस 9 और अन्य 3 सीटों पर विजयी। 
-आम आदमी पार्टी छुआ बहुमत का आंकड़ा।


-केजरीवाल ने कहा, इतनी बड़ी जीत देने के लिए दिल्ली की जनता को बहुत-बहुत बधाई है। पहले School-Hospital, बिजली की जिम्मेदारी दी, हमने वो ठीक किए। अब दिल्ली की जनता ने अपने बेटे को सफ़ाई करने, पार्क्स ठीक करने की जिम्मेदारी दी है। मैं दिल्ली की जनता का ऋणी रहूंगा।
-दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार…  दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया है। 
हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं बड़ी जिम्मेदारी है।

-आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि BJP के 15 साल के कुशासन के खिलाफ दिल्ली के लोग लामबंद हुए हैं। ये दिल्ली के लोगों की जीत है। ये लड़ाई ईमानदारी v/s BJP के भ्रष्टाचार के फिलाफ थी। दिल्ली के लोगों ने AAP के साथ मिलकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी BJP का अहंकार तोड़ा है।
-आप ने कहा दिल्ली की जनता को कट्‍टर ईमानदार पार्टी पर भरोसा। 
-सुल्तानपुरी ए से जीती AAP की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी। बॉबी ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार वरुण ढाका को 6,714 मतों से मात दी।
-राघव चड्ढा ने संसद के बाहर कहा कि मेयर आप का होगा। भाजपा ने दिल्ली को कूड़े से ढंक दिया था, इसे साफ किया जाएगा। एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लोगों ने एमसीडी में आप को लाने का फैसला किया है। 
-एमसीडी के 3 नतीजे घोषित। दरियागंज से आप की सारिका ने हासिल की जीत। गौतमपुरी और लक्ष्मीनगर सीटों पर भाजपा ने हासिल की जीत। 
-सीलमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार हज्जन शकीला ने जीत दर्ज की। 
-चुनाव आयोग के मुताबिक आप और भाजपा दोनों ही 112 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।  
-चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा 106, आप 113, कांग्रेस 9 और अन्य 3 सीटों पर आगे।
-शुरुआती रुझानों में भाजपा और आप में कड़ा मुकाबला, कभी भाजपा तो कभी आप आगे।
-ओखला, मॉडल टाऊन, हरिनगर, विकासपुरी, द्वारका, मंगोलपुरी, गीतानगर में आप आगे। आनंद विहार, चांदनी चौक में भाजपा को बढ़त।
-दिल्ली नगर निगम चुनाव में AAP ने बनाई शुरुआती बढ़त
-दिल्ली नगर निगम चुनाव में आप के पक्ष में पहला रुझान। आप 2 सीटों पर आगे।
-MCD चुनाव के लिए मतगणना शुरू, कुछ ही देर में आएंगे रुझान और परिणाम।
-दिल्ली नगर निगम की 250 वार्डों के लिए हो रही है मतगणना। 
-2 से 3 घंटे में साफ हो जाएगी तस्वीर।
-वर्तमान में दिल्ली नगर निगम पर भाजपा का कब्जा है। 
-एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बढ़त बताई गई है। 
-सत्तारूढ़ भाजपा को 100 सीटों के करीब सिमटते हुए बताया गया है। 
-दिल्ली में इस समय आम आदमी पार्टी की सरकार है, जबकि केन्द्र में मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

Kia इंडिया की बिक्री मई में 14 प्रतिशत बढ़ी

खंडवा जिले ने रचा कीर्तिमान, देश में बढ़ाया मध्य प्रदेश का मान

डांटने का मतलब आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, SC ने की यह टिप्‍पणी, आरोपी को किया बरी

फ्रांस में चैंपियंस लीग में जीत के जश्न के दौरान हिंसा, 2 लोगों की मौत

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

अगला लेख