Weather update : दिल्ली में 2 दिन पहले पहुंचा मानसून, कम बरसात होने का अनुमान

Webdunia
गुरुवार, 25 जून 2020 (19:15 IST)
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में दो दिन पहले मानसून आने की घोषणा गुरुवार को कर दी। सामान्य रूप से दिल्ली में मानसून की शुरुआत 27 जून को होती है।
 
विभाग ने कहा कि मानसून राजस्थान के कुछ और क्षेत्रों, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के बाकी इलाकों, समूची दिल्ली, हरियाणा के कुछ स्थानों और पंजाब के ज्यादातर हिस्सों की तरफ बढ़ गया है।
 
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर निर्मित चक्रवाती दबाव 19 और 20 जून को दक्षिण पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ा जिसके कारण दिल्ली में समय से पहले मानसून पहुंच गया।
 
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि दिल्ली में मानसून आने की घोषणा करने के दो मानदंड हैं- पिछले 24 घंटे में हुई बारिश और हवा की दिशा। उन्होंने कहा कि इन दोनों मानदंडों को पूरा करने के बाद ही दिल्ली में मानसून की घोषणा की जाती है। 
 
निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा कंपनी स्काईमेट के महेश पलावत के अनुसार दिल्ली में मानसून का आगमन हो चुका है लेकिन कम बरसात होने का अनुमान है। 
 
उन्होंने कहा कि गुरुवार की शाम और शुक्रवार को बारिश हो सकती है। 27 और 28 जून को मौसम साफ रहेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख