उत्तराखंड सहित उत्तर भारत में 5.8 तीव्रता का भूकंप

Webdunia
सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (23:58 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड में आज रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसे दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य भागों में भी महसूस किया गया। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की इकाई राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान ब्यूरो के ऑपरेशन प्रमुख जेएल गौतम ने बताया कि भूकंप का केन्द्र उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में था। खबरों के मुताबिक देहरादून में भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। 


उन्होंने बताया, ‘भूकंप की गहराई 33 किलोमीटर थी और यह रात 10 बजकर 33 मिनट पर आया।’हिमालय क्षेत्र में आने वाला उत्तराखंड अधिक भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। भूकंप के झटके पंजाब, हरियाणा, उनकी संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी महसूस किए गए, जिसके बाद कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
 
फिलहाल, जान माल को कोई नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है। खबरों के मुताबिक समूचे हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भूकंप महसूस किया गया। उंची इमारतों में रहने वाले लोग नीचे की ओर दौड़ पड़े। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, अंबाला, पंचकुला, सोनीपत, पानीपत और करनाल सहित हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
 
पंजाब में मोहाली, पटियाला, रोपड़, लुधियाना और जालंधर सहित कई स्थानों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं लोगों ने नोएडा में भी भूकंप का झटका महसूस किया।

मोदी ने हालात का जायजा लिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात कहा कि उन्होंने देश के उत्तरी भाग में आए भूकंप के बाद के हालात का जायजा लिया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने उत्तर भारत के विभिन्न भागों में भूकंप आने के बाद के हालात का जायजा लिया और अधिकारियों से बात की।’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) भूकंप का केन्द्र रहे उत्तराखंड में अधिकारियों के संपर्क में हैं। मैं सभी की सुरक्षा और कुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’ 
 
मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भी भूकंप के झटके : देश के उत्तरी हिस्से में रात आए भूकंप का असर मध्यप्रदेश के उत्तरी अंचल में भी महसूस किया गया। हालाकि इस वजह से किसी भी प्रकार की हानि की सूचना नहीं है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर और चंबल अंचल के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। 
 
रात्रि लगभग दस बजकर तैतीस मिनट पर ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ, छतरपुर और सागर में मामूली झटके महसूस किए गए।  फिलहाल मध्यप्रदेश में किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। (एजेंसियां) 
यह भी पढ़ें : क्यों आते हैं भूकंप 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख