Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

weather update : दिल्ली में हीट वेव से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें weather update : दिल्ली में हीट वेव से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट
, सोमवार, 18 अप्रैल 2022 (17:07 IST)
नई दिल्ली। IMD Delhi Weather & Heatwave Prediction: देश की राजधानी में पिछले कई दिनों से पारा रिकॉर्ड बना रहा है। अप्रैल महीने में राजधानीवासियों का गर्मी से बुरा हाल है। 
 
भारतीय मौसम विभाग ( IMD) ने राहतभरी खबर दी है। मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जारी किया है। 
 
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 और 21 अप्रैल को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 
 
भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा में आगामी तीन दिनों तक तेज लू चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 
 
शनिवार से चक्र वातीय सर्कुलेशन का स्थान प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन ने ले लिया है, जिसकी वजह से बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की तरफ से शुष्क और गर्म हवाओं का सिलसिला शुरू हो रहा है। इससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
गुड़गांव में अभी नहीं मिलेगी राहत : दिल्‍ली से सटे गुड़गांव में गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। इस सप्ताह तक पारा 45 डिग्री के पास पहुंच सकता है। लू से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार के बाद थोड़ी राहत मिल सकती है।

बूंदाबांदी से मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है। तापमान भी 2 डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार से बुधवार तक मौसम बेहद गर्म रह सकता है। फरीदाबाद में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

थोक महंगाई बढ़कर 14.55 फीसदी पर पहुंची, वैश्विक स्‍तर पर कीमतों में आई तेजी