Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बारिश से बेहाल दिल्ली-एनसीआर, कई इलाकों में पानी भरा

हमें फॉलो करें बारिश से बेहाल दिल्ली-एनसीआर, कई इलाकों में पानी भरा
, गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (11:33 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। मौसम कार्यालय के अनुसार गुरुवार को सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। ई इलाकों में पानी भर गया है व इस बारिश से दिल्ली-एनसीआर के नागरिक बेहाल हो गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि शहर में मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। क्षेत्र में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

 
विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर गुरुवार सुबह 8.30 बजे 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 1 डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
राजधानी में मानसून के इस मौसम में अभी तक 1,146.4 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो 46 वर्षों में सबसे अधिक और पिछले साल आई बारिश से लगभग दोगुनी है। सफदरजंग वेधशाला ने 1975 में मानसून में 1,150 मिलीमीटर बारिश दर्ज की थी। आमतौर पर दिल्ली में मानसून के दौरान 653.6 मिमी बारिश होती है। मानसून के शुरू होने पर 1 जून से 14 सितंबर तक सामान्यत: 607.7 मिमी बारिश होती है। दिल्ली में मंगलवार तक इस महीने 390 मिमी बारिश हुई, जो 77 वर्षों में सितंबर में हुई सबसे अधिक वर्षा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में चौराहे पर डांस करने वाली मॉडल की सफाई, जानिए क्यों बनाया गया था वीडियो...