भारत पर्व में हिस्सा नहीं लेगी दिल्ली, नहीं मिला आमंत्रण

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2016 (09:24 IST)
नई दिल्ली। आप और केन्द्र में टकराव के बीच दिल्ली सरकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक उत्सव भारत पर्व में यह कहते हुए शामिल नहीं होने का फैसला किया है कि इसमें हिस्सेदारी के लिए उससे संपर्क नहीं किया गया है।
 
बहरहाल, केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार ने राजपथ पर शुरू हो रहे सात दिन के उत्सव ‘भारत पर्व’ में अपनी हिस्सेदारी की पुष्टि नहीं की है।
 
इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए 30 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों ने पर्यटन मंत्रालय को अपनी सहमति दे दी है। पर्यटन मंत्रालय इस कार्यक्रम की नोडल एजेंसी है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इसका उद्घाटन करेंगे।
 
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप ने इस उत्सव में भागीदारी की सहमति नहीं भेजी है।
 
पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी से जब भागीदारी नहीं निभाने वाले राज्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमने पुड्डुचेरी, चंडीगढ़ से (भागीदारी के बारे में कोई बात) नहीं सुनी है..लक्षद्वीप और दिल्ली भी अब तक नहीं आए हैं। मंत्रालय की तरफ से दी गई भागीदारी करने वाले राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची में बिहार और पश्चिम बंगाल का भी नाम नहीं है।
 
दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार से संपर्क नहीं किया गया और उनकी सरकार इस उत्सव में शिरकत करना पसंद करती। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में 90 डिग्री पुल के बाद एक्टिव हुआ PWD विभाग, निर्माणाधीन पुलों की जांच के लिए बनी कमेटी, इंदौर सांसद ने भी लिखा पत्र

Mohan Cabinet Decision : 49 हजार से अधिक पद मंजूर, किसानों को राहत, जलकर माफ, मोहन कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले

महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे क्‍यों आए साथ, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने दिया जवाब

भोपाल में 90 डिग्री मोड़ वाले आरओबी के बाद इंदौर में बन रहे पुल के डिजाइन पर उठे सवाल, सांसद ने लोक निर्माण मंत्री को लिखा पत्र

Starlink को INSPACe की हरी झंडी, भारत में 5 साल तक Satellite Internet

अगला लेख