दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 175 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 22 दिसंबर 2024 (14:54 IST)
Delhi news in hindi : दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों खिलाफ अपने सत्यापन अभियान के दौरान 175 लोगों की पहचान करने का दावा किया है। 12 घंटे का सत्यापन अभियान शनिवार शाम छह बजे बाहरी दिल्ली क्षेत्र में शुरू हुआ था। ALSO READ: दिल्ली की दयनीय हाल देख आतिशी सरकार पर बरसे LG, शेयर किया वीडियो, जानिए क्या कहा...
 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वैध दस्तावेजों के बिना रहने वाले व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें हिरासत में लेने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। बाहरी दिल्ली में व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान 175 व्यक्तियों की पहचान संदिग्ध अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के रूप में की गई है।
 
पुलिस ने 11 दिसंबर को दिल्ली में रहने वाले अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया था। इससे एक दिन पहले उपराज्यपाल सचिवालय ने ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या से चिंतित बाहरी जिला पुलिस ने अपने अधिकार क्षेत्र के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू की है।
 
उन्होंने कहा कि स्थानीय थानों, जिला विदेशी प्रकोष्ठों और विशेष इकाइयों के कर्मियों समेत विशेष टीम को घर-घर जाकर जांच करने और संदिग्ध अवैध प्रवासियों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले SIR का क्यों है डर? जानिए चुनाव आयोग और विपक्ष का तर्क

Government Jobs : आने वाली है सरकारी नौकरियों की बाढ़, CAPF में 1.09 लाख पद खाली, 72,689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

जगदीप धनखड़ का इस्तीफा: दैवीय हस्तक्षेप या राजनीतिक विवशता?

राहुल ने पीएम पद ठुकराया था, मनमोहन सिंह ने किया था ऑफर, सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज खुलासा

गोरखपुर के PAC ट्रेनिंग सेंटर में बवाल, सुविधाओं को लेकर महिला सिपाहियों का हंगामा

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, दीवारों पर लिखे अपमानजनक शब्‍द

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी

आखिर थाइलैंड और कंबोडिया में क्यों हो रही है जंग, क्या है विवाद की वजह

चुनाव आयोग की धोखाधड़ी के 100 फीसदी सबूत, राहुल गांधी के आरोप पर क्या कहा EC ने

भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील की मुख्य बातें, जानिए किस क्षेत्र को मिलेगा कितना फायदा

अगला लेख