दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, टूटा 12 साल का रिकॉर्ड

Webdunia
बुधवार, 1 सितम्बर 2021 (11:28 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सुबह भारी बारिश होने से निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया और शहर के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 12 वर्षों में सबसे अधिक है।
 
इससे पहले 2010 में राजधानी में 20 सितंबर को 110 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी। लोधी रोड, रिज, पालम तथा आयानगर वेधशालाओं ने सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते 24 घंटों में क्रमश: 120.2 मिमी, 81.6 मिमी, 71.1 मिमी और 68.2 मिमी बारिश दर्ज की।
 
दिल्ली में मंगलवार को सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक महज 6 घंटों में 84 मिमी बारिश हुई जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और आईटीओ, आईपी एस्टेट पुल के पास रिंग रोड, धौला कुआं और रोहतक रोड पर भारी यातायात जाम लग गया।
 
मौसम विभाग ने बुधवार को सुबह छह बजे दिल्ली-एनसीआर में ‘‘मध्यम बारिश’’ तथा कुछ स्थानों पर ‘‘भारी बारिश’’ का अलर्ट जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक 28 मिमी बारिश दर्ज की। मौसम विभाग ने कहा था कि बारिश से निचले इलाके और सड़कें जलमग्न हो सकती हैं तथा प्रमुख सड़कों पर यातायात बाधित हो सकता है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Akash Prime Air Defence System : आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण, S400 से कितना है ताकतवर, पढ़ें खूबियां

डोनाल्ड ट्रप ने कहा- हम भारत के साथ व्यापार समझौते के बहुत करीब

फौजा सिंह की पूरी न हो सकी यह दिली ख्वाहिश, यहां बिताना चाहते थे जिंदगी का अंतिम समय

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

आप भी रहें ऐसे ठगों से सावधान, शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी, पूर्व सरकारी कर्मचारी ने गंवाए 2.85 करोड़

अगला लेख