Delhi Pollution : दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, वायु गुणवत्ता हुई बदतर, 400 के पार पहुंचा AQI

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 नवंबर 2024 (23:33 IST)
Delhi Pollution News : दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में रही और एक्यूआई 380 तक पहुंच गया जबकि 10 से अधिक निगरानी केंद्रों ने वायु गुणवत्ता के स्तर को 'गंभीर' बताया। 38 निगरानी केंद्रों में से 12 में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर रहा जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 380 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के समीर ऐप डेटा (जो प्रति घंटे एक्यूआई अपडेट प्रदान करता है) से पता चलता है कि 38 निगरानी केंद्रों में से 12 में एक्यूआई का स्तर 400 से ऊपर रहा जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।
ALSO READ: दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर
इनमें आनंद विहार, रोहिणी, पंजाबी बाग, वजीरपुर, मुंडका, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, बवाना, नरेला, नेहरू नगर और मोती बाग शामिल हैं। एक्यूआई 0-50 को ‘अच्छा’, 51-100 को ‘संतोषजनक’, 101-200 को ‘मध्यम’, 201-300 को ‘खराब’, 301-400 को ‘बहुत खराब’ और 401-500 के बीच को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
 
इस बीच शुक्रवार को सुबह और शाम के समय शहर में धूम कोहरे (स्मॉग) की मोटी परत छाई रही तथा दिन का तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह दिन में इस मौसम का न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस मौसम का दूसरा सबसे कम तापमान पांच नवंबर को 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ALSO READ: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, AQI गंभीर श्रेणी में पहुंचा
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय आर्द्रता का स्तर 96 से 74 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

UP : महिला से दुष्कर्म की कोशिश और हत्या मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

भारतीय नौसेना ने बचाई जहाज चालक दल के 3 घायल सदस्यों की जान

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

यूपी में भाजपा विधायक गुर्जर का आरोप, सरकारी खजाने को लूट रहे हैं अधिकारी

मणिपुर के राहत शिविर में 9 वर्षीय बच्ची मृत मिली, दुष्कर्म की आशंका

अगला लेख