Hanuman Chalisa

15 अगस्त पर दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, जैश ए मोहम्मद के पांच आतंकी घुसे

Webdunia
रविवार, 5 अगस्त 2018 (13:59 IST)
न‍ई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में फिदायीन अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकवादी घुस आए है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई हमले का प्लान बना रही हैं। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी के मुताबिक केंद्रीय सूचना विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के भाई मुफ्ती अब्दुल रउफ असगर का पूर्व बॉडीगार्ड मोहम्मद इब्राहिम या इस्माइल फिलहाल दिल्ली में है और यहां फिदायीन हमले की ‍साजिश रच रहा है।
 
खुफिया एजेंसियों के अनुसार इब्राहीम मई के पहले हफ्ते में जम्मू-कश्मीर के रास्ते भारत में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसने अपना ठिकाना बदल लिया और दिल्ली आ गया। वह दिल्ली में रहकर यहां मौजूद जैश के आतंकियों से समन्वय (कोओर्डिनेशन) कर दहशत फैलाने की फिराक में है।
 
जैश-ए-मोहम्मद का एक और मुख्य आतंकी मोहम्मद उमर भी हाल में ही जम्मू-कश्मीर से भारत में घुस आया है। उमर और इब्राहिम दोनों मिलकर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में फिदायीन अटैक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस आतंकी संगठन ने जम्मू-कश्मीर में सक्रिय अपने कई सदस्यों को भी इस साजिश को अंजाम देने के लिए दिल्ली बुलाया है। एजेंसियों ने दिल्ली में सुरक्षा व्यस्था को चौकन्ना कर दिया है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janata Party की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर किया यह बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को भी तैयार

MP में जल्द लागू होगा UCC! CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मानसून सत्र से पहले होगी शुरुआत

Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार

CM मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक कार में करेंगे सफर, 500 KM रेंज वाली EV से दिया ‘विकसित भारत 2047’ का संदेश

Surya Chauhan Murder Case : सूर्या चौहान की हत्या में शामिल 5वां आरोपी गिरफ्तार, गाजियाबाद में अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

अगला लेख