दिल्ली में जल संकट, मुनक नहर पर पुलिस की गश्त, टैंकर माफिया पर शिकंजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 जून 2024 (15:37 IST)
Delhi water crisis : दिल्ली में जल संकट गहराने के बाद पुलिस ने गुरुवार को मुनक नहर क्षेत्र में टैंकर माफिया की गतिविधियां रोकने के लिए गश्त शुरू की और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दक्षिण दिल्ली के निवासियों को पानी की आपूर्ति करने वाले पाइपलाइन नेटवर्क का निरीक्षण किया। ALSO READ: हिमाचल के पास अतिरिक्त पानी नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से क्या कहा?
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस दल ने चौकियां स्थापित की हैं और राष्ट्रीय राजधानी को पानी की आपूर्ति करने वाली नहर के, हरियाणा की सीमाओं पर 15 किलोमीटर के हिस्से पर गश्त शुरू कर दी है। यह नहर बवाना से दिल्ली में प्रवेश करती है और हैदरपुर शोधन संयंत्र तक पहुंचती है।
 
बवाना, नरेला औद्योगिक क्षेत्र, शाहबाद डेयरी और समयपुर बादली पुलिस थानों के दलों को मुनक नहर और उसके आस-पास के इलाकों में गश्त का काम सौंपा गया है। पुलिसकर्मियों को किसी को भी नहर से टैंकर में पानी लेने से रोकने के लिए कहा गया है।
 
उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने बुधवार को दिल्ली पुलिस प्रमुख को पानी की चोरी रोकने के लिए मुनक नहर पर कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट मांगी थी।
 
इस बीच दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दक्षिणी दिल्ली मेन्स पाइपलाइन नेटवर्क का निरीक्षण किया। यह पाइपलाइन नेटवर्क सोनिया विहार जल उपचार संयंत्र से दक्षिणी दिल्ली के लाखों लोगों को पानी की आपूर्ति करता है।
 
आतिशी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि सोनिया विहार जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) से पूरी दक्षिण दिल्ली के लाखों लोगों तक पानी पहुंचाने वाली दक्षिणी दिल्ली मेन्स पाइपलाइन नेटवर्क का जलबोर्ड और राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
 
 
निरीक्षण के दौरान आतिशी ने बताया कि दिल्ली में पानी का उत्पादन 40 मिलियन गैलेन डेली (एमजीडी) कम हो गया है और जब तक हरियाणा यमुना के माध्यम से शहर के लिए अधिक पानी नहीं छोड़ता, तब तक कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या नहीं इस बार गर्मी से मंडराया खतरा हिमलिंग पर पिघलने का, केवल 5 फुट का रह गया

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

BRICS में मोदी की मौजूदगी में ट्रंप पर निशाना, ईरान पर हमले की निंदा

मोदी-शाह या RSS किसकी पसंद का होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष?

बिहार मतदाता सूची विवाद : 3 करोड़ मतदाताओं पर संकट, महागठबंधन का चक्का जाम और चुनाव आयोग का नया निर्देश

अगला लेख