Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गणतंत्र दिवस पर जानिए कैसा है दिल्ली में मौसम...

Advertiesment
हमें फॉलो करें गणतंत्र दिवस पर जानिए कैसा है दिल्ली में मौसम...
, रविवार, 26 जनवरी 2020 (08:42 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाए रहने के बीच भारी संख्या में लोग 71वें गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए इंडिया गेट जा रहे हैं।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता का स्तर 97 फीसदी दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि आकाश साफ बना रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वायु गुणवत्ता सुबह सात बजकर 38 मिनट पर 307 दर्ज की गई जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CBI अधिकारी ने दीवार फांद कर चिदंबरम को किया था गिरफ्तार, राष्‍ट्रपति पदक से सम्मानित