1901 के बाद दिल्ली में दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3.4 डिग्री सेल्सियस

Webdunia
रविवार, 29 दिसंबर 2019 (13:56 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भयंकर शीतलहर के साथ कड़कड़ाती ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को सुबह शहर का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान से 1 डिग्री अधिक है।
 
दिल्ली में शनिवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जब न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहर में घने कोहरे की वजह से दृश्यता 500 मीटर से कम हो गई।
 
कोहरे के कारण 13 ट्रेनें 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य है और किसी उड़ान को रद्द नहीं किया गया है।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह 8.30 बजे सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है।

 
ALSO READ: दिल्ली में लंदन से भी ज़्यादा ठंडी रातें क्यों हो गई हैं?
 
पालम वेधशाला ने जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, वहीं लोधी रोड इलाके में पारा 2.8 डिग्री तक लुढ़क गया। आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग ने दोपहर बाद आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, जबकि शीतलहर जारी रहने की आशंका है। अधिकारी ने कहा  कि शहर के अधिकांश भागों में शीतलहर के कारण पूरा दिन काफी ठंडा रहेगा।
 
मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में कड़कड़ाती ठंड जारी रहेगी। यह 1901 के बाद से दिल्ली में दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर का महीना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

बांग्लादेश वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Operation sindoor और पहलगाम पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही रुकी, मानसून सत्र के पहले दिन ही मचा बवाल

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

अगला लेख