राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2024 (11:39 IST)
Demand for action against Rahul Gandhi: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का 'आपराधिक तौर पर संपादित' भाषण दिखाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अध्यक्ष ओम बिरला को विशेषाधिकार हनन का नोटिस सौंपा है।
 
बिरला को भेजे पत्र में दुबे ने आरोप लगाया कि गांधी ने सोशल मीडिया, विशेषकर 'एक्स' पर शाह के राज्यसभा में दिए गए भाषण को तोड़-मरोड़कर उसके 'संपादित' अंश को साझा करके 'राजनीतिक दिवालियापन' का एक और उदाहरण पेश किया है जिसका एकमात्र उद्देश्य जनता की भावनाओं को भड़काना तथा संसद और देश की गरिमा को कम करना है।ALSO READ: राहुल गांधी पर FIR, कितनी हो सकती है सजा?
 
गृहमंत्री का भाषण तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप : कांग्रेस ने संविधान पर चर्चा के दौरान शाह के भाषण की एक छोटी क्लिप साझा करते हुए उन पर संविधान निर्माता बाबासाहेब बी.आर. आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। गृहमंत्री ने पार्टी पर उनके भाषण को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया है।
 
दुबे ने कहा कि गृहमंत्री ने अपने भाषण में आंबेडकर के साथ किसी और द्वारा नहीं बल्कि प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए आपत्तिजनक व्यवहार का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी ने संसद की कार्यवाही के साथ-साथ शाह के भाषण को भी चतुराई से और संदर्भ से हटकर उद्धृत किया जिसका एकमात्र उद्देश्य न केवल संसद की गरिमा को कम करना था बल्कि शाह को बदनाम करना भी था।ALSO READ: राहुल गांधी के खिलाफ FIR, देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन, संसद में धक्का-मुक्की मामले से जुड़े 10 अपडेट
 
राहुल गांधी ने विवेकशील व्यवहार की सभी सीमाएं लांघीं : दुबे ने कहा कि इस बार उन्होंने (गांधी ने) लोकसभा में विपक्ष के नेता से अपेक्षित विवेकशील व्यवहार की सभी सीमाएं लांघ दीं और इस तरह उन्होंने 'संसदीय विशेषाधिकारों के उल्लंघन' और 'सदन की अवमानना' का अपराध किया है जिसके लिए कठोर सजा आवश्यक है।
 
उन्होंने कहा कि यह सजा सदन और इसकी समितियों से उनके तत्काल निलंबन और उसके बाद विशेषाधिकार समिति द्वारा गहन जांच से कम नहीं हो सकती। अब यह अध्यक्ष का विशेषाधिकार होगा कि वह दुबे के पत्र पर क्या कार्रवाई करें। चौथी बार भाजपा सांसद बने दुबे ने आरोप लगाया कि गांधी के पास अमेरिका स्थित अरबपति निवेशक और उदारवादी कार्यकर्ता जॉर्ज सोरोस को खुश करने के लिए संसदीय कदाचारों की एक लंबी सूची है।ALSO READ: Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने दूसरे सांसदों को मारने के लिए सीखा कराटे-कुंग फू, राहुल गांधी से केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने पूछा सवाल
 
उन्होंने गांधी पर अशांति फैलाने के प्रयास का आरोप लगाया और दावा किया कि यह महज संयोग नहीं है कि सरकार या वैधानिक निकायों को निशाना बनाने के लिए 'मनगढ़ंत' लेख संसद सत्र से ठीक पहले प्रकाशित किए जाते हैं और कांग्रेस नेता उनका इस्तेमाल महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और संस्थानों को बदनाम करने के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी झूठे और मनगढ़ंत बयानों के जरिए जनता की भावनाओं को हमेशा भड़काते रहते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या मंगल दोष का राजा रघुवंशी की हत्या से कोई संबंध है? पिता का भी छलका दर्द

मेरी खांसी क्यों नहीं जाती, क्या किसी भयानक बीमारी का संकेत या कोरोना के लक्षण, आपके हर सवाल का जवाब

EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस

120 पुलिसवालों ने ऐसे दिया 'ऑपरेशन हनीमून' को अंजाम, पति की कातिल सोनम रघुवंशी को ऐसे घेरा

शिलांग के SP ने बताई राजा रघुवंशी केस सुलझाने की पूरी कहानी, कहा- मेघालय को बदनाम किया

सभी देखें

नवीनतम

माता वैष्णो के दरबार में फारूक अब्दुल्ला, कहा- उम्मीद है दुआ कबूल होगी

UP: अश्लील वीडियो के मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष को दिखाया बाहर का रास्ता

रूस का यूक्रेन के खारकीव और अन्य इलाकों पर ड्रोन से हमला, 3 लोगों की मौत

राजा रघुवंशी की मां से मिला सोनम का भाई गोविंद, राज और सोनम के अफेयर पर भी बोला

ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारतीय संविधान को लेकर क्या कहा CJI गवई ने?

अगला लेख