Hanuman Chalisa

देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग, राष्ट्रपति और मुख्‍यमंत्री को खून से लिखा पत्र

निष्ठा पांडे
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (21:33 IST)
देहरादून। देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग पर आक्रोशित तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खून से लिखा पत्र भेजा।पत्र में पुरोहितों ने कहा कि जल्द से जल्द देवस्थानम बोर्ड भंग करने और केदारनाथ में पौराणिक काल से चली आ रही परंपराओं के साथ छेड़छाड़ बंद करने कि मांग की।

इससे पहले तीर्थ पुरोहितों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी खून से लिखा पत्र जारी किया था।मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने और वासुकी ताल क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी नए लोकेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने स्थानीय जनभावनाओं के अनुरूप ईशानेश्वर मंदिर के पुन: निर्माण, आस्था चौक पर ‘ॐ’कार की प्रतिमा स्थापित करने, शंकराचार्य समाधि एवं शिव उद्यान के डिजाइन में जनभावनाओं के अनुरूप संशोधन के निर्देश दिए हैं।

एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में बार-बार जनभावनाओं को तवज्जो देने की वकालत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पंडा-पुरोहितों हकहकूकधारियों को आंदोलन तेज करना पड़ रहा है।पंडा-पुरोहित समाज का आरोप है कि यहां की परंपरा के साथ लगातार छेड़छाड़ की जा रही है, जिसे किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख