सख्ती! नोटबंदी के बाद 1,62,618 कंपनियों पर गिरी गाज

Webdunia
शुक्रवार, 4 अगस्त 2017 (15:00 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि पिछले साल आठ नवंबर को नोटबंदी का कदम उठाए जाने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाली कपंनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और 1,62,618 कंपनियों के नाम रजिस्टर ऑफ कंपनीज से हटाए गए हैं।
 
लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, 'कंपनी अधिनियम में फर्जी कंपनी शब्द को परिभाषित नहीं किया गया है, लेकिन रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 248 के अधीन विधिवत प्रक्रिया का अनुपालन करने के बाद 12 जुलाई, 2017 तक 1,62,618 कंपनियों के नाम रजिस्टर ऑफ कंपनीज से हटाए गए।
 
मंत्री ने बताया कि मुंबई की सबसे अधिक 33,000 कंपनियों के नाम रजिस्टर ऑफ कंपनीज से हटाए गए। इसके अलावा दिल्ली की 22863 और बेंगलुरु में 11286 कंपनियों के नाम हटाए गए हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख