दिल्ली में डेंगू के मामले बढ़कर हुए 243, जुलाई में सामने आए 121 नए मामले

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (17:23 IST)
dengue in delhi: दिल्ली में पिछले सप्ताह डेंगू (dengue) के 56 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल मामलों की संख्या 240 से अधिक हो गई है। नगर निगम की एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय राजधानी में 22 जुलाई तक मच्छरजनित (mosquito borne) बीमारी के 187 मामले दर्ज किए गए।
 
दिल्ली नगर निगम की नई रिपोर्ट के अनुसार 28 जुलाई तक यह संख्या 243 थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1जनवरी से 28 जुलाई की अवधि में मलेरिया के 72 मामले दर्ज किए गए, वहीं जुलाई में अब तक डेंगू के 121 मामले सामने आ चुके हैं जबकि जून में 40 और मई में 23 मामले आए थे।
 
पिछले साल इस अवधि (1 जनवरी-28 जुलाई) के दौरान डेंगू के 169 मामले थे जबकि 2021 में 52, 2020 में 31, 2019 में 40 और 2018 में 56 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली की महापौर शेली ओबरॉय ने हाल ही में कहा था कि इस साल कई इलाकों में बाढ़ के कारण डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा था कि संबंधित अधिकारियों को मच्छरों की रोकथाम और यमुना में बाढ़ से आई गाद और कीचड़ को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख