दिल्ली में कोहरे का कहर, 47 ट्रेनों पर पड़ा असर

21 और 22 जनवरी को भी तेज बारिश से दिल्ली एनसीआर के लोगों का सामना होगा और दोनों ही दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 जनवरी 2025 (11:33 IST)
Dense fog in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कुछ बाहरी इलाकों में शनिवार सुबह घना कोहरा (Dense fog) छाया रहा जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और 47 रेलगाड़ियों के परिचालन में देरी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.6 डिग्री अधिक है।ALSO READ: Weather update : दिल्ली में कोहरा, कश्मीर में बर्फबारी, झारखंड में शीतलहर, जानिए देश के किन राज्यों में सर्दी का सितम
 
घना कोहरा और बादल : दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आज शनिवार सुबह से ही घना कोहरा और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद ऐसे ही 21 और 22 जनवरी को भी मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश से एनसीआर के लोगों का सामना होगा और दोनों ही दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में मौसम हुआ खराब, छाया घना कोहरा, 400 से ज्‍यादा उड़ानें हुईं लेट
 
अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है और उसके बाद बढ़ने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।ALSO READ: दिल्ली में छाया इस मौसम का पहला घना कोहरा, उड़ानों के मार्ग परिवर्तित
 
7 रेलगाड़ियां देरी से चल रही थीं : आईएमडी ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना व्यक्त की है। भारतीय रेलवे के अनुसार राजधानी में कोहरे के कारण सुबह 6 बजे तक 47 रेलगाड़ियां देरी से चल रही थीं।ALSO READ: Weather updates: दिल्ली NCR में गिरा तापमान, उत्तर भारत में छाया घना कोहरा
 
दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 'खराब' श्रेणी में : दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 रहा, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच वायु एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

450 नरमुंडों वाली कावड़ देख झूमे श्रद्धालु, हरिद्वार से हरियाणा ‘बोल बम’ की गूंज

मुंबई के बांद्रा में 2 मंजिला इमारत गिरी, 15 लोग घायल

Bihar : प्रधानमंत्री मोदी की रैली में लहराए काले झंडे, 3 लोगों को हिरासत में लिया

अभिरक्षा विवाद में दिल्ली पुलिस का दावा, रूसी महिला ने अब तक भारत नहीं छोड़ा

क्या निमिषा प्रिया की बच पाएगी जान? अब सब तलाल का परिवार पर निर्भर

अगला लेख